Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: आगे बढ़कर शॉट मारने जा रहे थे Rohit Sharma, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी और हो गया खेल, देखें वीडियो

IND Vs AUS 3rd Test Rohit Sharma Wicket

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे जिन्होंने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। वहीं कप्तान के बाद शुभमन गिल ने भी अपना विकेट गंवा दिया।

शॉट मारने जा रहे थे रोहित शर्मा, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और पांच ओवर में ही 26 रन बना दिए। जिसके बाद टीम को उम्मीद थी कि ओपनिंग जोड़ी इसे आगे बढ़ाएगी लेकिन छठें ओवर में ही अचानक कुहनेंमन गेंदबाजी करने आए और उन्होंने शुरूआत से ही रोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। कुहनेमन को बीट करने के लिए रोहित ने स्वीप भी खेलनी चाही लेकिन इसमें भी वे सफल नहीं हुए।

ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर लंबा शॉट मारने का सोचा लेकिन कुहनेमन ने उनके कदमों को परख लिया और गेंद रोहित से दूर फेंक दी। जिस पर वह गच्चा खा गए और बॉल सीधे कीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। जिसपर कीपर ने बिना समय गंवाए स्टंपिंग कर दी। इस प्रकार टीम को पहला झटका लग गया।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now