Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: दिल्ली में फिर दहाड़ेगी स्पिन, पिच देखकर क्यों हंसने लगे सर रविंद्र जडेजा

India Vs Australia 2nd Test Delhi Pitch Helpful To Spin Ravindra Jadeja

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में हुए पहले मुकाबले में स्पिन गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिला था। खास बात यह है कि दिल्ली की पिच पर भी स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू होने वाले मुकाबले से पहले रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हंसते हुए रविंद्र जडेजा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली में प्रैक्टिस के दौरान रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों खिलाड़ी मैदान के बीचोबीच पिच को देखकर हंस रहे है। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों की इन फोटों पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

सूर्या को मिल सकता है मौका

बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव को दूसरे टेस्ट में भी मौका मिल सकता है। सूर्या ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें वह मैदान में प्रैक्टिस के लिए जाते दिख रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को पहले टेस्ट में मौका मिला था। हालांकि वह 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन सूर्या को दूसरा टेस्ट भी खिलाया जा सकता है। हालांकि श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह से फिट हो गए हैं। ऐसे में सूर्या और अय्यर में से किसे मौका मिलता है, यह कल क्लीयर होगा। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आज मैदान में जमकर पसीना बहाया।

रविंद्र जडेजा बना सकते हैं रिकॉर्ड

बता दें कि टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दिल्ली टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रविंद्र जडेजा टेस्ट में 250 विकेट से महज एक विकेट दूर हैं, ऐसे में एक विकेट लेते ही वह टेस्ट में 250 विकेट पूरे कर लेंगे। खास बात यह है कि दिल्ली की पिच पर भी स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में रविंद्र जडेजा से इस मैच में अच्छे विकेटों की उम्मीद की जा सकती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now