Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में वापसी कर सकता है ऑस्ट्रेलिया का दिग्गज खिलाड़ी, कप्तान कमिंस ने दिए संकेत

India Vs Australia 2nd Test Australia Fast Bowler Mitchell Starc Return

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला कल से दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच के जरिए सीरीज वापसी करना चाहेगी। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। इस बात के संकेत खुद कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने दिए हैं।

स्टार्क फिट हैं

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिल्ली टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मिचेल स्टार्क की वापसी को लेकर कहा कि ‘स्टार्क फिट हैं, लेकिन प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाएगा और किसे इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है।’ बता दें कि मिचेल स्टॉर्क और स्कॉट बोलैंड में से किसी एक को जगह मिल सकती है। स्टॉर्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। तभी वह से वह नेशनल टीम से बाहर हैं, लेकिन अब उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है।

स्टॉर्क को भारत में खेलने का अनुभव

खास बात यह है कि मिचेल स्टॉर्क को भारत में क्रिकेट खेलने का लंबा अनुभव है। उन्होंने भारत में चार मैचों की 7 इनिंग्स में 7 विकेट निकाले हैं। इस दौरान स्टॉर्क की इकोनॉमी 3.49 की रही है। ऐसे में अगर स्टॉर्क टीम में वापसी करते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि वह टीम में लौटते है या नहीं यह कल सुबह ही तय होगा।

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम कल के मुकाबले में कुछ अहम बदलाव कर सकती है। पहला टेस्ट खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि कुछ नए खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है। जिसके संकेत खुद कप्तान ने कमिंस ने दिए हैं।

सीरीज में 1-0 से आगे हैं टीम इंडिया

बता दें कि नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया था। जबकि यह मैच तीन दिन में ही खत्म हो गया था। ऐसे में ऑस्ट्रे्लिया की टीम दूसरे टेस्ट से वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। जिसके लिए वह मैदान पर पसीना भी बहा रही है। वहीं टीम इंडिया भी लगातार प्रैक्टिस में जुटी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now