Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: ‘लोग बोर हो रहे हैं’ पिच को लेकर सवाल पर भड़क गए Rohit Sharma, पाकिस्तान के खास अंदाज में ले लिए मजे

IND Vs AUS 3rd Test Rohit Sharma 1

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच की तरफ ही ये मैच में तीन दिनों में ही निपट गया जिसके बाद एक बार फिर से पिच को लेकर हर तरफ सवाल उठाए जाने लग गए। यहां तक की मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भी कप्तान रोहित से इसे लेकर पूंछा गया जिसपर वे भड़ गए।

पाकिस्तान में लोग बोर हो रहे हैं- रोहित

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब से सीरीज शुरू हुई है तभी से पिच को लेकर लगातार भारतीय कप्तान और मेनेजमेंट से सवाल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर टेस्ट के बाद भी कप्तान रोहित से इसे लेकर पूछा गया। इस सवाल पर पहले तो वे भड़क गए वहीं बाद में उन्होंने अपने जवाब में पाकिस्तान के भी मजे ले लिए।

रोहित ने कहा कि – ‘पांच दिन तक मैच को चलाने के लिए खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा। भारत के बाहर भी पांच दिन तक मैच नहीं हो रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका में हुआ मैच भी तीन दिन के अंदर ही निपट गया। पाकिस्तान में लोग कह रहे थे कि यह बोरिंग हो रहा है तो हम इसे रोचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

रोहित शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे ये भी कहा कि – ‘लोग भारत में पिचों के बारे में इतना क्यों पूछते हैं? मुझसे क्यों नहीं पूछते कि नाथन लियोन ने कितनी अच्छी गेंदबाजी की, पुजारा और ख्वाजा ने कितना अच्छा खेला। हम पिचों पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।’

तीसरे टेस्ट मैच का लेखा-जोखा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्र्लिया ने इसे एक विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now