Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IND vs AUS: ‘ये पल मेरे हौंसले को बढ़ाने वाला है’100वें टेस्ट से पहले पीएम मोदी से मिले चेतेश्वर पुजारा, लिया आशीर्वाद

IND Vs AUS Cheteshwar Pujara Narendra Modi

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाने वाला है। ये मैच टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। ये पुजारा का भारत की तरफ से 100वां टेस्ट मैच है और मैदान पर कदम रखते ही वे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस मैच से पहले चेतेश्वर पुजारा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

पुजारा ने शेयर किया मुलाकात का फोटो

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है ऐसे में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने अहम मुकाबले से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस भेंट में उनकी पत्नी भी साथ रही जिसकी तस्वीर पुजारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। पुजारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये पल मेरे हौसले को बढ़ाने वाले हैं। नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात रही।’ उन्होंने इस मुलाकात के लिए PM मोदी का शुक्रिया भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

इस शानदार मुलाकात के फोटो जैसे ही टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने शेयर किए उसे तुरंत प्रधानमंत्री ने रिट्वीट किया और एक शानदार मैसेज लिखा। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- पुजारा से मिलना सुखद एहसास रहा। 100वें टेस्ट और करियर के लिए मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now