Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर के मैदान पर उतरते ही Virat Kohli बना देंगे नया रिकॉर्ड

विराट कोहली: लंबे समय से फॉर्म से जूझने के बाद टेस्ट को अलविदा

नई दिल्ली: टीम इंडिया बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरा टेस्ट खेलेगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तहत इस मैच की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी। यूं तो इस मैच में कई रिकॉर्ड निशाने पर होंगे, लेकिन टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली इस मैच में उतरते ही अपना नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे।

होम ग्राउंड पर 200वां मैच खेलेंगे विराट कोहली

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, विराट कोहली होम ग्राउंउ पर अपना 200 वां मैच खेलेंगे। इंदौर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा। कोहली होम ग्राउंड पर अब तक 48 टेस्ट, 107 वनडे और 44 टी-20 समेत कुल 199 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। ऐसे में वह इंदौर के मैदान पर उतरते ही 200वां मुकाबला दर्ज कर लेंगे। इंटरनेशनल करियर में होम और अवे ग्राउंड पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में कोहली दुनिया के 14वें और भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक कुल 492 मैच खेले हैं। जिसमें से 199 होम ग्राउंड पर हैं।

500 का आंकड़ा छूने से सिर्फ 8 मैच दूर

कोहली 500 का आंकड़ा छूने से सिर्फ 8 मैच दूर हैं। वैसे, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड भी भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है। क्रिकेट के महान सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 664 मैच खेले थे। भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं। जिनके नाम 538 मैच दर्ज हैं।

वहीं टीम इंडिया के वर्तमान कोच और पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 509 मुकाबले खेले। कोहली ने जब होम ग्राउंड पर अपना 100वां मैच खेला था तब उन्होंने 154 रनों की नाबाद पारी खेली थी। देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली इस अहम मुकाबले में कितने रन बनाते हैं। टीम इंडिया इंदौर के मुकाबले में जीत दर्ज करते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम बन जाएगी।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now