Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर के स्वाद के दीवाने हुए राहुल द्रविड़, Video

Ind Vs Aus 3rd Test Rahul Dravid Ate Jalebi In Indore

IND vs AUS Indore Test: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है। जहां दोनों टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। खास बात यह है कि इंदौर क्रिकेट के अलावा अपनी एक अलग पहचान रखता है। यह देश का सबसे साफ शहर है तो यहां का स्वाद लाजवाब हैं, जिसके दीवाने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी हैं। राहुल ने इंदौर की प्रसिद्ध छप्पन दुकान पर पहुंचकर जलेबी का जायका लिया।

राहुल द्रविड़ ने खाई जलेबी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राहुल द्रविड़ प्रैक्टिस के बाद इंदौर की छप्पन दुकान पर घूमने निकले। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने एक दुकान पर जलेबी बनते हुए देखी। फिर क्या था दिल्ली टेस्ट में राहुल द्रविड़ ने भले ही छोले-कुल्चे खाने से मना कर दिया था। लेकिन जलेबी देखकर उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने जलेबी खाई।

राहुल को देखकर जुट गए लोग

राहुल द्रविड़ के साथ टीम के कुछ और भी लोग साथ थे, ऐसे में यहां जैसे ही राहुल द्रविड़ को लोगों ने दुकान पर खाना खाते हुए देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छप्पन में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान राहुल काफी देर तक दुकान में रुके और लोगों के साथ सेल्फी भी खिचवाईं।

राहुल का इंदौर से खास नाता

राहुल द्रविड़ का इंदौर से खास नाता है। क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बनाने वाले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ का जन्म इंदौर में हुआ और यहीं उनका बचपन बीता। राहुल ने इंदौर से ही अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी।

राहुल द्रविड़ के भाई अभी भी इंदौर में रहते हैं और पूर्व क्रिकेटर अक्सर उनसे मिलने आते हैं। द्रविड़ को इंदौर का स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है। इसलिए, उन्होंने छप्पन दुकान का दौरा किया और जमकर जलेबी खाई।

खास बात यह है कि इंदौर का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है। इंदौर अपनी खाने-पीने की चीजों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां आकर लोग अक्सर खाने का आनंद लेते हैं। इंदौर का पोहा-जलेबी यहां का फेवरेट फूड माना जाता है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now