Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर में क्या Virat Kohli खत्म करेंगे शतकों का सूखा? आंकड़े देख आप ही हो जाएंगे हैरान

Irfan Pathan Advises Virat Kohli

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं और इन दोनों में जीत हासिल की है। ये मैदान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए बेहद ही लकी है और यहां पर कोहली का एक अलग ही रुप देखने को मिलता है। ऐसे में भारतीय फैंस को ये उम्मीद होगी कि इस मैच में कोहली अपने शतकों का सूखा खत्म कर देंगे।

Virat Kohli at Indore: इंदौर में जमकर बोलता है कोहली का बल्ला

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पूर्व भारतीय कप्तान ने इंदौर में 2 टेस्ट की 3 पारियों में 76 की औसत से 228 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक लगाया है और एक दोहरा शतक भी लगाया है। इस मैदान पर कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 211 रनों का है। मौजूदा भारतीय टीम की बात करें तो इस मैदान पर उनसे अधिक रन कोई नहीं बना सका है। चेतेश्वर पुजारा ने भी 196 रन बनाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उनसे सतर्क रहना होगा। विराट कोहली हालांकि मौजूदा सीरीज की 3 पारियों में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। नागपुर में उन्होंने 12 जबकि दिल्ली में 44 और 20 रन बनाए। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन भी पूरे हो गए हैं। टेस्ट में वे 27 शतक भी जड़ चुके हैं और उनके 28वें शतक का इंतजार लंबे समय से जारी है।

और पढ़िए –

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now