Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इंदौर में ये बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं स्मिथ

New Project225

IND vs AUS 3rd Test, Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाना है। 1 मार्च से शुरू होने वाले इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह इंदौर टेस्ट में पैट कमिंस की जगह कप्तानी करते नजर आएंगे।

दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की कमान पैट कमिंस को सौंपी गई थी। वह पारिवारिक कारणों के चलते स्वदेश लौट गए हैं। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बतौर कप्तान वह इंदौर में भारत के खिलाफ शतक लगाते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो पूर्व कप्तानों के रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

इसे भी पढ़ें:  Team India: भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

स्टीव स्मिथ के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

ऑस्ट्रेलिया के लिए बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 19 शतक बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर हैं, इन तीनों खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान 15-15 शतक बनाए हैं। अगर स्टीव स्मिथ इंदौर टेस्ट में शतक बनाते हैं तो दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी रहे स्मिथ स्टीव वॉ और एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ देंगे।

इसे भी पढ़ें:  'अगर मैं सूर्या को गेंदबाजी...', धमाकेदार जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

और पढ़िए –

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 30 शतक लगा चुके हैं स्टीव स्मिथ

स्टीव ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 36 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें स 20 बार टीम को जीत मिली है, जबकि 16 बार टीम को हार और मैच बराबरी पर खत्म हुआ है। वहीं अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 94 टेस्ट की 166 पारियों में 8718 रन बनाए हैं। स्मिथ टेस्ट में 30 शतक पूरे कर चुके हैं।

और पढ़िए – 

सीरीज में 2-0 से आगे है टीम इंडिया

चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले 2 मैच टीम इंडिया जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है। अब तीसरा मुकाबला जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, वहीं लगातार 2 मैच हार चुकी कंगारू टीम सीरीज में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़ें:  इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका रहेगा बोलबाला? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now