Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर टेस्ट के लिए Travis Head ने भरी हुंकार, बताया ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ प्लान!

IND Vs AUS 3rd Test Travid Head

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। अब तक इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वह 2-0 से आगे चल रही है। इसके वावजूद टीम के स्टार खिलाड़ी ट्रेविस हेड तीसरे टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

इंदौर टेस्ट में ओपनिंग करेंगे हेड

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि इंदौर में खेले जाने वाले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर बाहर हो गए हैं ऐसे में उस्मान ख्वाजा के साथ ओपनिंग करेंगे। हेड ने दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे और इससे वे काफी आत्मविश्वास में हैं। उन्होंने कहा है कि – “वे (अश्विन) बेहद कुशल गेंदबाज हैं, लेकिन जिस तरह से मैं कदमों का इस्तेमाल कर आगे और पीछे जा रहा था उससे मैं वास्तव में खुश था। यह एक छोटी सी झलक थी लेकिन कई बार छोटे नमूने काफी हौसला बढ़ाने वाले होते है।”

मैदान पर इस तैयारी के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

हेड के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत है और अगले मैच में वे कड़ी मेहनत करेंगे और एकजुट होकर खेलेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली टेस्ट में भी हम शानदार स्थिति में थे लेकिन बाद में हमने लय खो दी अगर ये ठीक हो जाता है तो फिर काम आसान हो जाएगा।

इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:

एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now