Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौर टेस्ट से पहले पत्नी अथिया संग बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे KL Rahul, देखें वीडियो

IND Vs AUS KL Rahul Athiya Shetty Mahakal Temple

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है और वे इंदौर भी पहुंच गई हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन ओपनर केएल राहुल अभी तक कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। ऐसे में मैच से पहले वे अपनी पत्नी अथिया संग उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

केएल राहुल और अथिया ने भस्म आरती में लिया भाग

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जब भी टीम इंडिया इंदौर किसी मैच के लिए आती है, खिलाड़ी जरूर ही इंदौर से 50 किलोमीटर दूर उज्जैन जाते हैं। ऐसे में रविवार की सुबह टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और अथिया शेट्टी महाकाल के दर पर पहुंचे। यहां पर दोनों ने भस्म आरती में भाग लिया जिसके लिए दोनों ने पारंपरिक वस्त्र भी धारण किए। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों आरती में भाग ले रहे हैं वहीं राहुल शिवजी को प्रणाम भी करते हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल

बता दें कि ओपनर केएल राहुल इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच में उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं। उन्हें इसके चलते उप-कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ गया है। वहीं राहुल का तीसरे टेस्ट में खेलने पर संशय जारी है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो उनके लिए कुछ खास प्रदर्शन करना बेहद जरूरी हो जाएगा।

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now