Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंग्लैंड के सामने 165 का टारगेट तजमिन ब्रिट्स ने खेली 68 रनों की पारी

ENG Vs SA

Women’s T20 World Cup, ENG vs SA: महिला टी 20 विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 164 रन लगा दिए हैं। अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 165 रनों की जरुरत है।

सेमीफाइनल में हार गया भारत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच रन से हराया था। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 26 फरवरी को केप टाउन में खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत शानदार रही। एल वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। दोनों ने अर्धशतक जड़ा। वोल्वार्ड्ट ने 44 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की पारी खेली।

इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स ने मारजाने कैप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। ब्रिट्स 55 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुईं। आखिर में कैप ने 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 27 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। कप्तान सुने लूस तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 164 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से एक्लस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं, बेल को एक विकेट मिला।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now