Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंग्लैंड के ‘योद्धा’ ने ठोक डाली सेंचुरी, विकेटों के पतझड़ में टीम को दिलाई शानदार जीत

BAN Vs ENG Dawid Malan Century

नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट की एक बार फिर वापसी हो चुकी है। बुधवार को बांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला वनडे रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम घर में महज 209 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम के पसीने छूट गए। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज महज 161 रनों पर ढेर कर दिए, लेकिन एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद टीम के सबसे बड़े योद्धा डेविड मलान डटे रहे। आखिरकार वह मुश्किल समय में शानदार सेंचुरी ठोक अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाकर लौटे।

मलान ने ठोकी शानदार सेंचुरी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरे छोर से एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद मलान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। विकेटों के पतझड़ के बाद लगने लगा कि बांग्लादेश ये मैच निकाल ले जाएगी, लेकिन मलान की शानदार पारी ने बांग्लादेश के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 134 गेंदों में शानदार सेंचुरी जमाई।

खास बात यह है कि मलान ने अपनी सेंचुरी अलग अंदाज में पूरी की। जिस वक्त अच्छे-अच्छे बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज का शिकार हो जाते हैं, उस वक्त मलान ने चौका ठोक सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 46वें ओवर में तस्कीन अहमद की गेंद पर चौका जमाकर शतक जड़ा। इस शानदार सेंचुरी के लिए उन्होंने 6 चौके-4 छक्के जड़े। मुश्किल समय में शानदार बल्लेबाजी कर मलान ने महफिल लूट ली। ये मलान के करियर की चौथी वनडे सेंचुरी थी। उन्होंने इस मैच में नाबाद 114 रन जड़े। मलान 145 गेंदें खेलीं और कुल 8 चौके-4 छक्के ठोके।

ताइजुल इस्लाम ने की शानदार गेंदबाजी

इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय 4, फिल साल्ट 12, जेम्स विंस 6, कप्तान जोस बटलर 9, विल जेक्स 26, मोईन अली 14 और क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से ताइजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट निकाले। मेहदी हसन ने 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now