Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इस बल्लेबाज ने मचाया हाहाकार, ठोका तूफानी दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal Hit A Stormy Double Century

ROI vs MP: ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक बल्लेबाज ने शानदार दोहरा शतक लगाया। जबकि उसके जोड़ीदार ने भी शतकीय पारी खेली। इस बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाकर एक बार फिर चयनकर्ताओं को अपनी तरफ प्रभावित किया है।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया दोहरा शतक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। जायसवाल ने 259 गेंदों में 213 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान जायसवाल ने 30 शानदार चौके और 3 जबरदस्त छक्के लगाए। जायसवाल की इस पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्य प्रदेश के खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने की तरफ बढ़ रही है। जायसवाल को 213 रनों के स्कोर पर आवेश खान ने आउट किया।

जायसवाल ने खटखटाया इंडिया का दरवाजा

खास बात यह है कि घरेलू क्रिकेट में यशस्‍वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। जायसवाल अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपनी बल्लेबाजी से अपने सभी प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जायसवाल जरूरत पड़ने पर नंबर-3 या 4 पर भी भारतीय टीम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है। आईपीएल में संजू सैमसन की कप्‍तानी वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेलने वाले यशस्‍वी जायसवाल इस बार भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने बनाए 360 रन

वहीं यशस्‍वी जायसवाल के 213 रन और अभिमन्यु ईश्वरन के 154 रनों की दम पर तीन विकेट पर 381 रनों का बड़ा स्कोर पहले दिन बना लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कल के दिन भी रेस्ट ऑफ इंडिया बल्लेबाजी करेगी। ऐसे में टीम का फोकस बड़ा स्कोर सेट करना होगा। वहीं मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने अब तक तीन विकेट निकाले हैं। जिसमें दो विकेट आवेश खान को मिले हैं, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now