Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इसे कहते हैं खराब किस्मत, Jadeja ने लाबुसेन को किया बोल्ड, फिर भी हाथ लगी निराशा

Ind Vs Aus Ravindra Jadeja Clean Bowled Marnus Labuschagne

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की हालत पतली नजर आ रही है। भारतीय टीम पहली पारी में महज 109 रन बनाकर आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं इंडिया से इतर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने कंगारू टीम को शुरुआती झटका भी दिया। जबकि मार्नश लाबुसेन को तो उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन फिर वहीं वह आउट नहीं हुए।

जिस बॉल पर हुए बोल्ड वह नो बॉल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मार्नश लाबुशेन को रविंद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। लाबुसेन के आउट होते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। लेकिन अंपायर ने जब रिप्ले देखा तो उसमें जडेजा की बॉल नो थी। ऐसे में थोड़ी ही देर में सारी खुशी दूर हो गई। क्योंकि लाबुशेन बोल्ड होकर भी आउट नहीं हुए।

जीवनदान का फायदा उठा रहे लाबुशेन

वहीं मार्नश लाबुशेन रविंद्र जडेजा की बॉल पर मिले जीवनदान का जमकर फायदा उठा रहे हैं। फिलहाल लाबुशेन ने अपनी नजरें जमा ली हैं, वह 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिससे ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि रविंद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड का विकेट निकाल लिया है। लेकिन जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे बढ़ रही है, इंडिया की परेशानियां बढ़ रही हैं।

टीम इंडिया 109 पर ऑलआउट

इससे पहले टीम इंडिया महज 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोई भी भारतीय खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना पाया और सभी आया राम गया राम की स्थिति में वापस लौट गए। वहीं ऑस्ट्रेलिया बहुत संभलकर बल्लेबाजी कर रही है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now