Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जडेजा ने ऐसे किया Khawaja का शिकार, गिल ने पकड़ा कैच

New Project236

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टीम इंडिया को 109 रनों पर समेटा फिर पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। हाालांकि सेट बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 60 रन बनाकर आउट हो गए हैं, उन्हें रवींद्र जडेजा ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।

जडेजा ने ऐसे किया उस्मान ख्वाजा का शिकार

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उस्मान ख्वाजा 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने जडेजा के खिलाफ डीप मिड विकेट ऐरिया में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन शुभमन गिल ने एक शानदार कैच लपकते हुए उनके इरादों पर पानी फेर दिया। उस्मान ख्वाजा के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा बड़ा झटका लगया है। शुरुआती तीनों विकेट जडेजा ने चटकाए हैं। ख्वाजा ने 147 गेंद का सामना किया और 4 चौके लगाकर 60 रनों की पारी खेली।

इंदौर टेस्ट मैच लाइव स्कोर

अगर लाइव मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ 10 जबकि पीटर हैंड्सकॉब्स 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए M Kuhnemann ने 5 और नाथन लायन ने 5 विकेट झटके थे। एक विकेट टॉड मर्फी को भी मिला था। पहली पारी में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए थे।

टीम इंडिया प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now