Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल, हवा में उड़कर लपक लिया हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

WPL 2023 Jemimah Rodrigues1

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दौरान कई हैरतअंगेज नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इस मैच में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के एक कैच ने दिल जीत लिया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने लगाई छलांग और लपक लिया शानदार कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। 30 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहीं मुंबई इंडियंस की ओपनर हेले मैथ्यूज ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और बॉल मिडऑफ की ओर उड़ गई। इधर, बॉल को उड़ता देख डीप की ओर खड़ीं जेमिमा दौड़ती हुई आईं और गेंद पर नजरें बनाए रखीं। जैसे ही बॉल नीचे आने लगी उन्होंने शानदार डाइव लगाकर इतना हैरतअंगेज कैच लपका कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। आखिरकार मैथ्यूज को शानदार बल्लेबाजी के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि इसके बाद नेट ब्रंट ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन की पारी खेलकर टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची DC

इस मैच में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। कैपिटल्स के पास 2 मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट हैं। वहीं मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। MI ने अब तक खेले गए अपने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। WPL के तहत अब तक 22 में से 7 मुकाबले हो चुके हैं। देखना होगा कि DC की टीम किस तरह वापसी करती है। डीसी का अगला मुकाबला 11 मार्च को जायंट्स के खिलाफ होगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now