Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जेम्स एंडरसन की रफ्तार के आगे Kane Williamson हुए फेल

James Anderson Dismisses Kane Williamson Watch Video

ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग का प्रदर्शन भी किया, जिससे दूसरे ही दिन कीवी टीम बेकफुट पर आ गई है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आते ही कीवी बल्लेबाजों पर धावा बोला और एक बाद एक सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नंबर वन गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी शानदार बॉलिंग की।

एंडरसन ने किया Williamson को आउट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन को आउट कर दिया। विलियमसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। एंडरसन की तेर रफ्तार गेंद को विलियमसन पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का एज लेती हुई सीधी विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस तरह पहले टेस्ट के बाद विलियमसन दूसरे टेस्ट में भी प्लॉफ साबित हुए।

एंडरसन ने झटके तीन विकेट

पहले दिन एंडरसन पूरे फॉर्म में नजर आए उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों का शिकार किया। एंडरसन ने 10 ओवर बॉलिंग की जिसमें 37 रन दिए और एक मेडन भी डाला। इस दौरान उन्होंने केन विलियमसन, डेविन कॉनवे और विल यंग को आउट किया।

न्यूजीलैंड की हालत खस्ता

पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी न्यूजीलैंड की हालत खस्ता नजर आ रही है। न्यूजीलैंड पहली पारी में 138 रन पर सात विकेट गवां चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टॉम बोलेंड 25 और कप्तान टिम साउथी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड से 297 रन पीछे है, जिसे हासिल करना फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए आसान नजर नहीं आता।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now