Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जेम्स एंडरसन ने पैट कमिंस से छीना नंबर 1 का ताज, अश्विन ने मारी लंबी छलांग, देखें टॉप 10 लिस्ट

ICC Test Rankings James Anderson Ravichandaran Ashwin

ICC Test Rankings 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर हर समय नजर रखी जाती है और समय-समय पर रैंकिंग भी जारी की जाती है जिसमें जो खिलाड़ी शानदार परफॉर्म करता है उसे पोजिशन में फायदा मिलता है वहीं खराब खेलने पर नुकसान भी हो जाता है। इसी कड़ी में आईसीसी द्वारा बुधवार को ताजा रैकिंग जारी की गई है। जिसमें गेंदबाजी में भारी बदलाव देखने को मिला है। रैंकिंग नें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को खराब प्रदर्शन के चलते अपना नंबर 1 का ताज गंवाना पड़ा है वहीं इंग्लैंड के 40 वर्षीय खिलाड़ी जेम्स एंडरसन शानदार प्रदर्शन के चलते एक बार फिर से नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, रविचंद्रन अश्विन को भी हुआ फायदा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरनस 40 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी उनकी गेंदबाजी में धार बाकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में एंडरसन ने सात विकेट लिए थे जिसके चलते उन्हें शानदार अंक मिले और वे इस पोजिशन पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट ने ये उपलब्धि 40 साल की उम्र में 1936 में हासिल की थी। जेम्स एंडरसन अब 87 साल बाद फिर से इतिहास को दोहरा दिया है।

और पढ़िए –

आईसीसी ने अपनी ताजा रैकिंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज को भी रखा है। इस सीारीज के दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसके चलते उन्हें भी फायदा पहुंचा है। अश्विन अब टेस्ट रैकिंग में दूसरे नंबर पर आ गए हैं और वे अब एंडरसन से सिर्फ 2 ही अंक पीछे हैं। अगर तीसरे टेस्ट में वे शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह एक बार फिर से इस खिताब को हासिल कर सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस दो पोजिशन नीचे फिसल गए हैं। उनका भारत के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन रहा था।

ICC Test Rankings: ताजा टेस्ट रैकिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now