Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जीत से गदगद हैं क्रिकेट के भगवान….किया ये खास ट्वीट

New Project127

IND vs AUS: भारत ने दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट मात दी है। भारत की इस शानदार जीत से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर गदगद हैं। मैच के बाद सचिन ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को जीत का सूत्रधार बताया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सचिन तेंदुलकर ने अपने इस खास ट्वीट के साथ शमी, जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की फोटो भी साझा की है। सचिन ने बताया कि पहली पारी में शमी ने बढ़िया खेल दिखाया। आपको बता दें कि शमी ने 4 विकेट निकाले थे। फिर सचिन ने अश्विन-अक्षर पटेल की पार्नरशिप का जिक्र किया।

और पढ़िए –

इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने बताया कि दूसरी पारी में जडेजा ने टीम इंडिया की वापसी कराई। आपको बता दें कि जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए हैं। जडेजा ने पहली पारी में भी 3 विकेट निकाले थे।

जडेजा रहे जीत के हीरो

दिल्ली टेस्ट में रवींद्र जडेजा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 42 रन देकर 7 विकेट लिए। यह जडेजा का टेस्ट में बेस्ट परफॉर्मेंस है। लिहाजा उन्हें मैच में मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

और पढ़िए –

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट का हाल

अगर मैच की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली टेस्ट 17 फरवरी से शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली थी, भारत ने पहली पारी 262 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 115 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसे टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त हासिल की

टीम इंडिया ने लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही BGT पर भारत का कब्जा बरकरार रहना तय हो गया। इस सीरीज में अभी दो टेस्ट मैच बाकी हैं और ऑस्ट्रेलिया इन दोनों को जीतकर 2-2 की बराबरी कर सकता है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now