Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जो काम विराट-रोहित स्मिथ जैसे दिग्गज नहीं कर पाए, वह Srikar Bharat ने कर दिखाया

Srikar Bharat 21 Runs In A Single Over Most In This Series

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चल रहे अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने करीब तीन साल बाद टेस्ट में शतक लगाया। खास बात यह है कि इस मैच में टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत (Srikar Bharat) ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में एक रिकॉर्ड बना दिया।

1 ही ओवर में जड़ दिए 21 रन

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में विराट कोहली (Virat Kohli) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) स्टीव स्मिथ (steve smith) सहित बड़े-बड़े दिग्गज जो काम पूरे चार मैचों में नहीं कर पाए वो काम श्रीकर भरत (Srikar Bharat) ने करके दिखाया। क्योंकि भरत ने एक ही ओवर में 21 रन जड़ दिए। भरत ने इस ओवर में ऐसे बल्लेबाजी की जैसे वह टेस्ट नहीं टी-20 क्रिकेट खेल रहे हो।

कैमरन ग्रीन को भुला दी लाइन लैंथ

श्रीकर भरत ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को उनकी लेंथ और लाइन ही भुला दी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज बाउंसर्स से भारतीय बल्लेबाजों पर निशाना साध रहे थे, ऐसे में श्रीकर भरत ने पलटवार करते हुए पहले तो ग्रीन को दो शानदार छक्के लगाए और उसके बाद एक जबरदस्त चौका लगाया। आलम यह था कि ग्रीन पूरी तरह दवाब में आ गए और उन्होंने नो बॉल तक फेक दी। भरत ने 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से एक ही ओवर में 21 रन बनाए।

भरत ने खेली 44 रनों की पारी

श्रीकर भरत ने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी भी की। हालांकि 88 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर श्रीकर भरत आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। वह महज 6 रनों से अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से चूक गए।

बुमराह ने बनाए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने किया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन बनाए थे। इस दौरान बुमराह ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे, एक गेंद वाइड और एक गेंद नो बॉल थी, जबकि एक गेंद पर बुमराह ने 1 रन लिया था। इस तरह बुमराह ने यह बड़ा कारनामा किया था।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now