Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जो पुरुष टीम न कर सकी वो महिला टीम ने कर दिखाया

SA Team

Women’s T20 World Cup: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम ने इतिहास रच दिया है। जो काम साउथ अफ्रीका की मेंस टीम न कर सकी वह महिला टीम ने कर दिखाया। मेजबान साउथ अफ्रीका ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 6 रन से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्का किया। आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अफ्रीका के मेंस टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है।

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फाइनल में अब साउथ अफ्रीका का मुकाबला पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में एक दिन पहले भारत को 5 रन से हराया था। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर इंग्लिश टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन सारा ग्लेन और सारलोट डीन की जोड़ी शबनिम इस्माइल के ओवर में 6 रन ही बना सकी।

मैच का हाल

सेमीफाइनल मुकाबले का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला गया। पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 164 रन बनाए। ओपनर लौरा वॉल्वार्ट और ताजमिन ब्रिट्स ने 82 बॉल पर 96 रन की पार्टनरशिप कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। ताज़मिन ब्रित्स  ने 68 और लौरा वोलवार्ड 53 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टन ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। लौरेन बेल को एक विकेट मिला।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 158 रन ही बना सकी। टीम के लिए सबसे ज्यादा 40 रन नेट-सिवर ब्रंट ने बनाए। दानी वाइट ने 34 रन बनाए। अब महिला टी20 वर्ल्ड का फाइनल रविवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now