Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जो रूट हुए Harry Brook के फैन, बैटिंग पर कही बड़ी बात

Joe Root Praises Harry Brook Quick Batting

ENG vs NZ: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में धमाल मचाया हुआ है। ब्रूक लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 186 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बैटिंग को देखकर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने उनकी जमकर तारीफ की है।

दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे थे

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वेंलिंग्टन टेस्ट में 186 रनों की पारी खेलने के बाद जो रूट ने हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ‘ब्रूक की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे हो। क्योंकि उनकी बैटिंग ने चीजों को बड़ा आसान बना दिया था। दूसरे तरफ खड़े होकर उनकी बैटिंग देखना भी अच्छा लग रहा था।’ बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जो रूट और हैरी ब्रूक ने 294 रनों की पाटर्नरशिप करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंच दिया था।

हैरी ब्रूक ने खेली 186 रनों की पारी

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 24 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के लगाए। ब्रूक के अलावा जो रूट ने भी 152 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने 435 रनों का बड़ा लक्ष्य बनाकर पारी को घोषित कर दिया। वहीं पहली पारी में ही 138 रनों पर न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाज आउट हो गए हैं। जिससे इंग्लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

हैरी ब्रूक की टेस्ट में आखिरी 8 पारियां

  • 153 रन 116 गेंद
  • 87 रन 65 गेंद
  • 9 रन 21 गेंद
  • 108 रन 149 गेंद
  • 111 रन 150 गेंद
  • 89 रन 81 गेंद
  • 54 रन 41 गेंद
  • 186 रन 176 गेंद
Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now