Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जो रूट मुड़े झुके और लगाया ‘दिल स्कूप’ शॉट, देखें video

Nz Vs Eng Joe Root Made A Great Dilscoop Shot

NZ vs ENG: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 435 रनों पर पारी घोषित कर दी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की खराब शुरुआत रही और 138 रनों पर कीवी टीम के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड पर फॉलोआन का खतरा भी मंडरा रहा है। आज के दिन भी इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की।

जो रूट ने लगाया ‘दिल स्कूप’ शॉट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जो रूट ने 101 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार 153 रन बनाए। रूट ने 10 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। जो रूट ने आते ही आज तेज बल्लेबाजी की जिससे इंग्लैंड बड़े स्कोर तक पहुंची। इस दौरान जो रूट ने एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर सभी को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान की याद आ गई। क्योंकि दिलशान अपने फेवरेट शॉट दिल स्कूप के लिए मशहूर हैं। लेकिन उनके रिटायर होने के बाद यह शॉट बहुत कम लोग खेलते हैं। लेकिन आज जो रूट ने बिल्कुल दिलशान की स्टाइल में दिल स्कूप लगाया। जिससे सबको दिलशान की याद आ गई।

इंग्लैंड मजबूत स्थिति में

फिलहाल दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति कॉफी मजबूत नजर आ रही है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अब तक इस सीरीज में शानदार खेल दिखाया है। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के स्कोर से अभी भी 297 रन पीछे चल रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पर फॉलोआन का खतरा भी मंडरा रहा है।

England Playing 11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

New Zealand Playing 11: टिम साउथी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, नील वैगनर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now