Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जो रूट ने बाबर आजम की जमीन खिसकाई, केन विलियमसन ने कर दिया ऋषभ पंत का नुकसान, जानिए दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाज

ICC Test Ranking1

नई दिल्ली: आईसीसी की ओर से बुधवार को लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी की गई। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट को बड़ा फायदा हुआ है। वह 871 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो अंकों की छलांग लगाकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड की जमीन खिसका दी। अब 862 अंकों के साथ बाबर आजम चौथे और हेड 826 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

केन विलियमसन ने पहुंचाया पंत को नुकसान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को भी बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने भी दो स्थानों की छलांग लगाई है। विलियमसन अब 797 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने छठे नंबर पर काबिज रहे ऋषभ पंत को आठवें पर खिसका दिया है। विलियमसन ने हाल ही इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी ठोक गदर मचाया था। वहीं जो रूट की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 153 रन की पारी के साथ 95 रन जड़े थे। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों बल्लेबाजों को रैंकिंग में फायदा हुआ।

और पढ़िए –

रोहित शर्मा को भी हुआ नुकसान

लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत और रोहित शर्मा को बड़ा नुकसान हुआ है। पंत 781 अंकों के साथ दो स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी दो स्थानों का नुकसान हुआ है। रोहित 777 अंकों के साथ नौवें स्थान पर आए गए हैं। टॉप 10 में श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने को भी नुकसान हुआ है। वह नौवें स्थान से खिसककर दसवें पर पहुंच गए हैं। उनके पास 748 अंक हैं। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 875 अंकों के साथ पहले और स्टीव स्मिथ 875 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

और पढ़िए –

टॉम ब्लंडेल ने मारी टॉप-10 में एंट्री

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने टॉप-10 में धमाकेदार एंट्री मारी है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक रन से जीत के बाद वे चार स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के युवा हैरी ब्रूक ने शानदार शतक के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई। वह 16वें स्थान पर विराट कोहली के साथ आ गए हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज

  •  मार्नस लाबुशेन- ऑस्ट्रेलिया- 912 अंक
  • स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया- 875 अंक
  • जो रूट- इंग्लैंड- 871 अंक
  • बाबर आजम- पाकिस्तान- 862 अंक
  • ट्रैविस हेड- ऑस्ट्रेलिया- 826 अंक
  • केन विलियमसन- न्यूजीलैंड- 797 अंक
  • टॉम ब्लंडेल- न्यूजीलैंड- 782 अंक
  • ऋषभ पंत- भारत- 781 अंक
  • रोहित शर्मा- भारत- 777 अंक
  • दिमुथ करुणारत्ने- श्रीलंका- 748 अंक

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now