Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

खतरे में आई खिलाड़ियों की जान, कराची में आतंकी हमले के बाद पीसीबी ने जारी किया ये बयान

PSL 2023 PCB Najam Sethi

नई दिल्ली: शुक्रवार को कराची में बड़ा आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे खिलाड़ियों की जान पर बन आई। कहा जा रहा था कि आतंकी हमलों के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर पीएसएल के आयोजन को टाला जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी का कहना है कि आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) जारी रहने के लिए तैयार है। पीसीबी ने कहा कि कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

और पढ़िए –

नेशनल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे खिलाड़ी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम शहर के मुख्य मार्गों में से एक शर-ए-फैसल के पास कराची पुलिस कार्यालय पर हमला किया। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली। इसमें सभी आतंकवादी मारे गए। कई वर्षों में कराची में यह पहला बड़ा हमला था, हालांकि यह 30 जनवरी को पेशावर में एक मस्जिद पर हुए हमले के ठीक बाद हुआ। हमले के समय ग्लेडियेटर्स टीम के खिलाड़ी नेशनल स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे। उन्हें अपने होटल वापस जाने में देरी हो रही थी, लेकिन पीसीबी ने कहा कि वह टीमों को मुहैया कराई गई सुरक्षा को लेकर आश्वस्त है।

और पढ़िए –

टीमों को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने एक बयान में कहा, “पीएसएल 8 योजना के अनुसार जारी रहेगा। शुक्रवार की घटना क्रिकेट से संबंधित नहीं थी।” “हम स्थानीय और विदेशी सुरक्षा विशेषज्ञों सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीसीबी सभी प्रतिभागियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमेशा की तरह सुरक्षा विशेषज्ञों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा” कोई कसर बाकी न रहे इसके लिए टीमों और अधिकारियों को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

और पढ़िए –

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now