Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul की जगह कौन होगा भारत का उप-कप्तान? हरभजन सिंह ने सुझाया इस खिलाड़ी का नाम

Ind Vs Aus 2rd Test Ravindra Jadeja R Ashwin Big Challenge

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन केएल राहुल को उप-कप्तान के पद से हटा दिया है जिसके बाद से हर तरफ से सवाल उठ रहा है कि आखिर टीम इंडिया का अगला उप-कप्तान कौन होगा। इस पर अब हरभजन सिंह ने अपना सुझाव दिया है।

केएल राहुल की जगह ये खिलाड़ी होना चाहिए उप-कप्तान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल इन दिनों बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार उन्हें टीम से भी निकाले जाने की बात चल रही हैं ऐसे में उनकी जगह उप-कप्तान कौन होगा इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने अपना सुझाव दिया है। भज्जी के मुताबिक टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भारत का अगला उप-कप्तान बनाया जाना चाहिए।

हरभजन सिंह ने कही ये बात

हरभजन सिंह ने कहा कि ‘मेरे हिसाब से रविंद्र जडेजा जिस तरह के खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि उपकप्तानी जडेजा को दी जानी चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें और जिम्मेदारी मिलेगी। वह काफी अच्छा खेल रहा है। बतौर सीनियर खिलाड़ी उसने काफी लंबे समय तक खेला है। वह अपनी बल्लेबाज और गेंदबाजी की क्षमता के हिसाब से शिखर पर हैं।’

उन्होंने ये भी कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि रविंद्र जडेजा से बेहतर कोई ऑलराउंडर दुनिया में अभी है। बेन स्टोक्स उस लीग में हैं। वह भी मैच विनर खिलाड़ी है। अगर आप उसके प्रदर्शन को देखो, उसकी बल्लेबाजी शानदार है, ऐसा लगता है कि वह हर मैच में स्कोर बनाएगा’

इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

 

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now