Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

KL Rahul को लेकर दिग्गजों के बीच बढ़ रही तकरार, वेंकटेश प्रसाद ने ठुकराया आकाश चोपड़ा का ये खास ऑफर

Aakash Chopra Venkatesh Prasad KL Rahul

Aakash Chopra-Venkatesh Prasad:भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे फिर भी प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। इस लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातें हो रही हैं। कई एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर उन्हें टीम से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं जिसमें से पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तो लगातार ट्वीट कर उन्हें टीम से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। एक तरफ जहां वेंकटेश ने केएल की आलोचना की है वहीं दूसरी तरफ आकाश चोपड़ा ने उनका समर्थन किया है जिसके बाद दोनों दिग्गजों के बीच ट्विटर पर जंग देखने को मिल रही है और इसमें हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं।

ये है पूरा मामला

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद सिलेक्शन होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा था कि केएल राहुल का सेलेक्शन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर हुआ है, जिसके बाद केएल राहुल को लेकर किए गए उनके ट्वीट वायरल हो गए। उन्होंने दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल के आंकड़े शेयर किए। इसके बाद कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा राहुल के बचाव में आए और एक वीडियो जिसके अंत में चोपड़ा ने प्रसाद से शांत रहने और ‘एजेंडा’ को पेडल नहीं करने का आग्रह किया।

आकाश चोपड़ा ने वेंकटेश को दिया साथ वीडियो बनाने का चैलेंज

आकाश चोपड़ा के इस वीडियो के सामने आते ही वेंकटेश प्रसाद भड़क गए और उन्होंने आकाश चोपड़ा का पुराना ट्वीट शेयर किया जिसमें वे रोहित शर्मा को टीम से निकालने की बात कर रहे हैं। वहीं वेंकटेश का ये ट्वीट आकाश को रास नहीं आया और उन्होंने वेंकटेश को उनके साथ यू ट्यूब पर वीडियो बनाने का चैलेंज दे दिया। आकाश ने ट्वीट किया कि ”वैंकी भाई, मैसेज अनुवाद में खो जा रहे हैं। मैं यूट्यूब चैनल पर हूं। मैं आपको वीडियो चैट पर आने के लिए आमंत्रित करता हूं…हम लाइव कर सकते हैं। विचारों में अंतर अच्छी चीज है…चलिए अच्छे से करते हैं। इस पर कोई स्पॉन्सर नहीं होगा और कोई इससे पैसे नहीं बनाएगा। तैयार है? मेरे नंबर आपके पास है।”

वेंकटेश प्रसाद ने ठुकराया आकाश चोपड़ा का ऑफर

आकाश चोपड़ा द्वारा वीडियो बनाने के ऑफर को वेंकटेश प्रसाद ने सिरे से नकार दिया और आकाश चोपड़ा पर ही उन्हें गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगा दिया। साथ ही प्रसाद ने आकाश से आगे नहीं जुड़ने की भी बात कही। वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया कि ”नही आकाश, कुछ भी ट्रांसलेशन में नहीं खोया है। आपके 12 मिनट के वीडियो में आपने मुझे एजेंडा चलाने वाला बताया है। क्योंकि ये आपकी बात के मुताबिक नहीं है। यह बिल्कुल स्पष्ट है। और मैंने इस ट्विटर थ्रेड में अपनी बात बहुत स्पष्ट कर दी है। इस पर आपके साथ और आगे जुड़ना नहीं चाहता।”

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now