Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मध्यप्रदेश और शेष भारत के बीच मैच आज, घर बैठे ऐसे देखें लाइव

Irani Cup 2023 Madhya Pradesh Vs ROI

Irani Cup 2023: डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठिट टूर्नामेंट में से एक ईरानी कप की शुरूआत आज से होने वाली है। इसके तहत मध्यप्रदेश की टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगी और टॉस 9 बजे होगा। इस मैच को आराम से घर बैठे देखा जा सकता है। बता दें यह टूर्नामेंट हर साल वर्तमान की रणजी ट्रॉफी विजेता और शेष भारत की टीम के बीच खेला जाता है। दोनों टीमें इस साल होने वाले ईरानी कप के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देखें लाइव

Irani Cup 2023: दोनों टीमों के स्कवॉड

शेष भारत

मयंक अग्रवाल (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, हार्विक देसाई, मुकेश कुमार, अतित सेठ, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, सौरभ कुमार, आकाश दीप, बी इंद्रजीत, पुलकित नारंग, यश धुल

मध्य प्रदेश

हिमांशु मंत्री (C, WK), रजत पाटीदार, यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, वेंकटेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, अवेश खान, अंकित कुशवाह, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, मिहिर हिरवानी

इसे भी पढ़ें:  किस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा पुरस्कार? जानें

ईरानी कप 2022-23 का मैच कब शुरू होगा?

ईरानी कप 2022-23 का मैच आज से सुबह 9: 30 बजे शुरू होगा।

ईरानी कप 2022-23 कहां खेला जाएगा?

मध्यप्रदेश और शेष भारत की टीम के बीच होने वाला ईरानी कप 2022-23 ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

ईरानी कप 2022-23 टीवी पर कैसे देखें लाइव?

मध्यप्रदेश और शेष भारत की टीम के बीच होने वाला ईरानी कप 2022-23 का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

ईरानी कप 2022-23 का मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

मध्यप्रदेश और शेष भारत की टीम के बीच होने वाला ईरानी कप 2022-23 का मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्राईम वीडियो ने की अपनी पहली हिंदी हॉरर सीरीज 'अधूरा' की घोषणा,7 जुलाई को होगा ग्लोबल प्रीमियर
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now