Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मैदान पर अचानक थिरकने लगे Virat, लगाए शानदार ठुमके

New Project232

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया पहली पारी में 109 रन पर सिमट गई है। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे बड़ी पारी खेली और 22 रन बनाए। विराट के बाद शुभमन गिल ने 21 और उमेश यादव ने 17 रनों की बड़ी पारी खेली।

मैदान पर नाचने लगे विराट कोहली

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 109 रनों के जवाब में पहली पारी में बैटिंग कर रही है। विराट कोहली इस टेस्ट को एंजॉय कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का 1 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर ही डांस करने लगे। उन्होंने दोनों हाथ हवा में लहराए और शानदार ठुमके लगाए। विराट कोहली का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया इंदौर टेस्ट

अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पहली पारी में 109 रन पर समेटा है। कंगारू टीम के लिए Matthew Kuhnemann ने 5 जबकि नाथन लायन ने 3 और टॉड मर्फी ने 1 विकेट निकाला। मोहम्मद सिराज रनआउट हुए। इंदौर की पिच पर स्पिनर्स का जलवा दिखा और भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए।

टीम इंडिया प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now