Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मैग लैनिंग ने लास्ट बॉल पर जड़ा तूफानी छक्का, देखें वीडियो

IND W Vs AUS W Meg Lanning1

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग ने तूफानी पारी खेली। तीसरे नंबर पर उतरीं लैनिंग ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नाबाद 49 रन ठोक डाले। लैनिंग ने अपनी शानदार पारी में 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के कूटे। इस दौरान लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20वें ओवर में लास्ट बॉल पर इतना तगड़ा छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया।

पहली गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने दिखाए तेवर

आखिरी ओवर में गेंद डालने आईं ने की पहली ही गेंद पर छक्का ठोक लैनिंग ने अपने तेवर दिखा दिए। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका ठोक डाला। इसके बाद ओवर की लास्ट बॉल पर स्ट्राइक पर आईं लैनिंग को जैसे ही रेणुका ने आखिरी बॉल डाली, लैनिंग बॉल की लेंथ तक गईं और फाइन लेग के ऊपर से पावरफुल छक्का ठोक पारी को फिनिश किया। लैनिंग का पावरफुल शॉट इतना बेहतरीन था कि बॉल काफी ऊंची गई और हवा में तैरती रही।

बेथ मूनी ने जड़ा अर्धशतक 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लैनिंग की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए। बेथ मूनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 7 चौके-1 छक्का ठोक 54 रन जड़े। एलिसा हीली ने 25 और एश्ले गार्डनर ने शानदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 31 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो शिखा पांडे ही प्रभावी रहीं। उन्होंने अहम मुकाबले में 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रेणुका सिंह काफी महंगी साबित हुईं। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now