Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘मेरे पास विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी चीज है’…इंदौर टेस्ट के हीरो Nathan Lyon ने 11 विकेट लेने पर दिया ये बड़ा बयान

New Project256

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया तीसरा टेस्ट खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हराया है। जीत के होरी नाथन लायन रहे, जिन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 8 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

नाथन लायन ने दिया ये बड़ा बयान

Kullu Dussehra 2026 Celebration

नाथन लायन ने कहा कि ‘यह काफी उल्लेखनीय टेस्ट सीरीज रही है। टीम ने यहां याकर जो प्रदर्शन किया, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है। मेरे पास खेल में सभी चालें या सभी ट्रेड नहीं हैं लेकिन मेरे पास एक चीज है जो मेरी स्टॉक बॉल पर विश्वास है और यह विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ी बात है। अगर आप अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद पर विश्वास करते हैं तो आप सर्वश्रेष्ठ को चुनौती दे सकते हैं लंबे समय तक दुनिया के खिलाड़ी हैं।

पुजारा-कोहली का विकेट लेना भाग्यशाली

नाथन लायन ने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि मैंने भारतीय खिलाड़ियों को आउट करके सबकुछ हासिल कर लिया, लेकिन मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे विराट और पुजारा जैसे कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का विकेट मिला। मुझे इस स्तर पर खुद को चुनौती देना पसंद है।

आखिर क्या होती है स्टॉक बाल

नाथन लायन ने जिस स्टॉक बाल का जिक्र किया, आखिर वह क्या होती है? जब आप इस सवाल का जवाब तलाशते हैं तो पता चलता है कि स्टॉक बॉल एक ऐसी गेंद होती है, जिसे एक गेंदबाज नियमित रूप से यूज करता है। एक गेंदबाज की विशेष और पसंदीदा गेद को ही स्टॉक बल्ला कहा जाता है। स्टॉक बॉल को बॉलर की ताकत भी कह सकते हैं। जैसे एक ऑफ स्पिनर की स्टॉक बॉल ऑफ स्पिन होती है, जबकि लेग स्पिनर की स्टॉक बॉल लेग स्पिन होती है।

इंदौर टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड

इंदौर टेस्ट 1 मार्च से शुरू हुआ था। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली थी। भारत दूसरी पारी में 163 रन ही बना पाया था। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कंगारू टीम ने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now