Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मिस्बाह उल हक ने उड़ाया छक्का, सुरेश रैना ने बाउंड्री पर पकड़ लिया लाजवाब कैच, देखें वीडियो

LLC 2023 Misbah Ul Haq Suresh Raina1

नई दिल्ली: वही दिग्गज खिलाड़ी, वही चिर-प्रतिद्वंद्वी और उनके बीच कांटे की टक्कर…जी हां लीजेंड्स क्रिकेट लीग (LLC 2023) का रोमांच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम के दिग्गजों ने इसमें धमाल मचाना भी शुरू कर दिया है। जहां एशिया लायंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे हैं तो वहीं इंडिया महाराजाज की जिम्मेदारी गौतम गंभीर के कंधों पर है। शुक्रवार को एशिया लायंस और इंडिया महाराजाज के बीच खेले गए मुकाबले में सुरेश रैना का लाजवाब कैच देखने को मिला। रैना ने बाउंड्री पर अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया।

मिस्बाह-उल-हक ने की विस्फोटक बल्लेबाजी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस की ओर से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक ने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मिस्बाह ने 50 गेंदों में 2 चौके-4 छक्के ठोक 146 की स्ट्राइक रेट से 73 रन कूट डाले। वे विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर में आउट हुए। स्टुअर्ट बिन्नी ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, मिस्बाह ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर उड़ाया, लेकिन बॉल हवा में उड़ने के बाद जैसे ही नीचे गिरी बाउंड्री के नजदीक खड़े रैना ने फुर्ती दिखाई और शानदार कैच पकड़ लिया।

रैना ने नहीं छोड़ी बॉल

रैना मैदान पर गिर गए, लेकिन उन्होंने अपने हाथों से बॉल को नहीं छोड़ा। इस तरह रैना ने सबसे बड़े विकेट को पवेलियन रवाना कर दिया। कप्तान शाहिद अफरीदी ने 8 गेंदों में 2 चौके लगाकर 12 रन बनाए। वहीं ओपनिंग करने उतरे उपुल थरंगा ने 39 गेंदों में 2 छक्के ठोक 40 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान 5, असगर अफगान 1 और अब्दुल रजाक 6 रन बनाकर आउट हुए।

स्टुअर्ट बिन्नी की शानदार गेंदबाजी

मिस्बाह की शानदार पारी की बदौलत एशिया लायंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन जड़े। इंडिया महाराजाज की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। परविंदर अवाना ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2, इरफान पठान ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 और अशोक डिंडा ने 3 ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया। यूसुफ पठान, हरभजन सिंह और प्रवीण तांबे खाली हाथ रहे। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now