Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मिताली के साथ शार्दूल ठाकुर ने रचाई शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, देखें

Shardul Thakur Marriage

Shardul Thakur Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विवाह कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम के स्टार ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ सोमवार शाम को शादी रचाई और हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों की शादी महाराष्ट्र के कर्जत में आयोजित की गई। विवाह मराठी रिति-रिवाज के साथ हुआ। शादी संपन्न होने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खूबसूरत संदेश के साथ फोटो शेयर की। जो कि हर तरफ वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  इन 8 विदेशी गेंदबाजों ने जीता है पर्पल कैप, 2008 में पाकिस्तानी बॉलर ने मारी थी बाजी

शार्दूल ठाकुर ने पत्नी के लिए किया शानदार पोस्ट

मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लेने के बाद शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया और अपनी पत्नी के लिए रोमांटिक पोस्ट किया। स्टार ऑलराउंडर ने लिखा, “मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा साथ निभाने के लिए शुक्रिया, आपके साथ मैने जीवन जीने का असली मायने सीखा,मैं अब से अंत तक आपका दोस्त बनने का वादा करता हूं।”

कौन हैं शार्दूल की पत्नी मिताली पारुलकर ?

शार्दूल ठाकुर की पत्नी मितीली पारूलकर एक बेकिंग का बिजनेस चलाती हैं। बिजनेसवुमेन मिताली मुंबई के पास ठाणे में ऑल द बेक्स नाम का एक स्टार्टअप चलाती हैं। मिताली को सोशल मीडिया पसंद है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उनका लंबे समय से शार्दूल के साथ अफेयर चल रहा था और दोनों ने 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई भी की थी।

इसे भी पढ़ें:  शतक लगाने के बाद Shubman Gill ने कही बड़ी बात, उम्मीद है हम पांचवें दिन जीत...

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Athlete News India cricket news today football news India India sports news IPL latest update sports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now