Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Mohammad Haris ने लगाया सूर्यकुमार यादव कार्बन कॉपी शॉट

Psl 2023 Mohammad Haris Put Suryakumar Yadav Carbon Copy Shot

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जलमी को हराकर शानदार जीत हासिल की। पेशावर जालमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का टारगेट सेट किया, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद की टीम ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि मैच में पेशावर को ओपनर मोहम्मद हैरिस ने शानदार बल्लेबाजी की।

मोहम्मद हैरिस बने सूर्यकुमार यादव

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पेशावर जालमी के ओपनर मोहम्मद हैरिस ने आते ही शानदार बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी पारी में एक शानदार चौका लगाया। जो बिल्कुल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कार्बन कॉपी शॉट था। हैरिस ने बिल्कुल सूर्या की स्टाइल में खुद को विकटों से दूर करते हुए पीछे की तरफ शानदार शॉट खेला, जहां गेंद विकेटकीपर के सिर के ऊपर से बाउंड्री पार हो गई। उनका यह शॉट देखकर लोगों को सूर्या के शॉट की याद आ गई।

हैरिस ने खेली 40 रनों की पारी

मैच में ओपनिंग करते हुए मोहम्मद हैरिस ने शानदार बल्लेबाजी की। हैरिस ने 21 गेंदों में 40 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया, हैरिस ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी, लेकिन उनकी टीम को आखिर में बड़े झटके लगे। जिससे मैच में उनकी टीम हार गई।

PSL का 12वां मैच

यह पाकिस्तान सुपर लीग का 12वां मुकाबला था, जिसमें पेशावर जालमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 156 रनों का स्कोर बनाया था। लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इस्लामाबाद की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now