Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मोहम्मद सिराज ने दिखाया बड़ा दिल, आप भी करेंगे तारीफ

Ind Vs Aus Indore Test Mohammad Siraj Gave Energy Drink

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया का संघर्ष जारी है। फिलहाल भारतीय टीम दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की लीड को उतारकर स्कोर बनाने की तैयारी में हैं। लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

सिराज ने फेन को पिलाई एनर्जी ड्रिंक

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, मोहम्मद सिराज बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, उनके पीछे बैठे दर्शक जोर-जोर से सिराज-सिराज चिल्ला रहे थे। तभी एक फेन ने मोहम्मद सिराज से एनर्जी ड्रिंक की डिमांड की जिस पर मोहम्मद सिराज ने ग्राउंड स्टॉफ से ड्रिंक लेकर खुद फेन को दी। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिराज ने फैंस से हाथ भी मिलाया

खास बात यह है कि मोहम्मद सिराज ने न केवल अपने फैंस को ड्रिंक पिलाई बल्कि बाउंड्री से बाहर आकर उनसे हाथ भी मिलाया। जिसके बाद सभी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि मोहम्मद सिराज ने फील्डिंग करते वक्त भी फैंस की तरफ ध्यान दिया। इस दौरान दर्शक जोर-जोर से सिराज-सिराज चिल्लाते हुए नजर आए।

बता दें कि इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है, जहां फिलहाल मुकाबला बराबरी पर नजर आ रहा है। भारतीय टीम 4 विकेट पर 79 रन बना चुकी है। चेतेश्वर पुजारा 36 और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 9 रन पीछे हैं।

ऐसे में भारतीय टीम को जल्द से जल्द इस लीड को कम करते हुए कंगारू टीम को बड़ा स्कोर देना होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह मैच अभी बराबरी पर खड़ा हुआ है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now