Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohammed Shami की गेंद ने अचानक बदला कांटा, David Warner रह गए हैरान, देखें वीडियो

IND Vs AUS 2nd Test Mohammed Shami David Warner KS Bharat

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत की हालांकि मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम को वापसी कराई और एक बार फिर से डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया।

मोहम्मद शमी की गेंद पर हैरान रह गए डेविड वॉर्नर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का भारत में खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। वे पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। दूसरे टेस्ट मैच में वॉर्नर शुरुआत से ही परेशान नजर आए हालांकि उन्होंने बाद में अपने आप को संभाला और उस्मान ख्वाजा के साथ 50 रनों की साझेदारी की।

वॉर्नर आराम से खेल ही रहे थे कि अचानक 16वें ओवर में मोहम्मद शमी अपना दूसरा स्पेल लेकर आए। उन्होंने पहली गेंद नीचे की ओर डाली वहीं दूसरी गेंद अचानक शॉर्ट पिच लेंथ पर डाली जिसे देखकर वॉर्नर हैरान रह गए गेंद ने उछाल के साथ साथ टप्पा पड़ते ही अचानक बाहर की ओर कांटा बदला और वह वॉर्नर के बल्ले से टकराकर सीधे कीपर के हाथों में चली गई। इस प्रकार वॉर्नर एक बार फिर से शमी के शिकार हो गए और मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now