Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mohammed Shami की गेंद पर गच्चा खा गए ट्रेविस हेड, KL Rahul ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

IND Vs AUS 2nd Test Mohammed Shami Travis Head KL Rahul

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत की हालांकि बाद में मोहम्मद शमी और रविंचंद्रन अश्विन ने टीम को दो-दो झटके दिए। जिसमें ट्रेविस हेड जो कि बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे उन्हें शमी ने अपने जाल में फंसाया।

मोहम्मद शमी ने ट्रेविस हेड को दिया चकमा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

स्टीव स्मिथ का विकेट गिरने के बाद मौदान पर उतरे ट्रेविस हेड ने आते ही रवींद्र जडेजा की गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया और टीम इंडिया पर दबाव बनाने का सोचा। हालांकि लंच के बाद मोहम्मद शमी एक बार फिर से गेंदबाजी करने आए और उन्होंने पहली गेंद पर हेड को छकाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर शमी ने अचानक रफ्तार बड़ा दी जिसपर हेड शॉट मारने गए लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से लगी नहीं और सीधे स्लीप में खड़े राहुल के पास चली गई। गेंद को पकड़ने के लिए केएल राहुल नीचे झुके और एक शानदार कैच लपक लिया।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now