Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से दी शिकस्त, जानिए पॉइंट्स टेबल में अब कौनसी टीम कहां

WPL 2023 MI Vs DC

नई दिल्ली: जैसे-जैसे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसमें रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैपिटल्स की टीम को MI की टीम ने 18 ओवर में महज 105 रन पर आउट कर दिया। मुंबई इंडियंस की गेंदबाज सायका इशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं इस्सी वोंग ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट निकाले। हेले मैथ्यूज ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। मुंबई इंडियंस की शानदार गेंदबाजी के चलते दिल्ली कैपिटल्स टीम पस्त हो गई।

यास्तिका भाटिया ने की शानदार बल्लेबाजी

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI की टीम ने ये लक्ष्य महज 15 ओवर में ही 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। एमआई की टीम की ओर से विकेटकीपर और ओपनर यास्तिका भाटिया ने 32 गेंदों में 8 चौके ठोक 41 रन जड़े तो वहीं हेले मैथ्यूज ने 6 चौके ठोक 32 रन बनाए। नेट ब्रंट ने 19 गेंदों में नाबाद 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 11 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई।

टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। MI ने अब तक खेले गए सभी 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके नाम 2 मैचों में जीत के बाद 4 पॉइंट हैं। तीसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की टीम है। जिसके पास दो मैचों में से एक में जीत और एक में हार के बाद 2 पॉइंट हैं। गुजरात जायंट्स 3 मैचों में से 2 में हार के बाद पांचवें स्थान पर है। वहीं आरसीबी के लिए अब तक ओपनिंग सीजन निराशाजनक रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तीनों मैचों में हार के बाद 0 पॉइंट के साथ अंतिम स्थान पर है। WPL के तहत अब तक 22 में से 7 मुकाबले हो चुके हैं। देखना होगा कि आरसीबी यहां से किस तरह वापसी करती है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now