Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुंबई इंडियंस ने किया कप्तान का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बड़ी मिली जिम्मेदारी, जानिए फुल स्क्वाड

WPL Mumbai Indians Harmanpreet Kaur

नई दिल्ली: टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वह मुंबई में 4 मार्च से शुरू होने वाले वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगी। हालांकि हरमनप्रीत पिछले महीने हुई नीलामी में मुंबई द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद थी। इस टीम में नेट साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी अन्य शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं।

महिलाओं को प्रेरित करेंगी हरमनप्रीत कौर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने एक बयान में कहा- राष्ट्रीय कप्तान के रूप में उन्होंने भारतीय महिला टीम को कुछ सबसे रोमांचक जीत दिलाई है। मुझे यकीन है कि मुख्य कोच शार्लेट और गेंदबाजी कोच व मेंटर झूलन गोस्वामी के साथ वह हमारी एमआई महिला टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने, गर्व की भावना प्रदर्शित करने और खेलों में महिलाओं के लिए अधिक गौरव लाने के लिए प्रेरित करेंगी।

और पढ़िए – 

1.8 करोड़ रुपये में खरीदा

मुंबई ने हरमनप्रीत को 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं एमआई ने नेट साइवर ब्रंट को 3.2 करोड़ और पूजा वस्त्राकर को 1.90 करोड़ में खरीदकर अपना बनाया था। हरमनप्रीत तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया में 2020 संस्करण के फाइनल सहित पिछले तीन टी20 विश्व कप में भारत को नॉकआउट में पहुंचाया है। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में समाप्त हुए हाल के टी 20 विश्व कप में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 34 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली थी।

और पढ़िए –

150 T20I खेलने वाले दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी

हरमनप्रीत दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 150 T20I खेले हैं। हरमनप्रीत एडवर्ड्स, गोस्वामी और बल्लेबाजी कोच देविका पलशिकर के साथ टीम प्रबंधन में होंगी। टीम में अन्य अंतरराष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ियों के रूप में पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और अमनजोत कौर भी शामिल हैं। मुंबई 4 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल ओपनर में गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी।

WPL Mumbai Indians Team

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट साइवर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, च्लोए ट्रायॉन, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, हुमैरा काज़ी, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, सायका इशाक, सोनम यादव

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now