Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Ollie Pope ने एक हाथ से पकड़ा गजब कैच, देखें Video

Ollie Pope Took Amazing Catch With One Hand

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कीवी टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। कोई भी बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाया और एक बाद एक सात बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। वहीं आज इंग्लैंड के फील्डर ओली पोप ने एक शानदार कैच पकड़ा, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ollie pope ने पकड़ा गजब कैच

Kullu Dussehra 2026 Celebration

न्यूजीलैंड की टीम जब इंग्लैंड के स्कोर का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत खराब रही और एक बाद एक विकेट गिरने शुरू हो गए। 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कीवी बल्लेबाज Daryl Mitchell संभलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें घेरने का प्लान बनाया। जेक क्रोली जैसे ही ओवर करने के लिए आए तो सभी खिलाड़ी डेरेल मिशेल के आस-पास फील्डिंग जमाकर खड़े हो गए। जहां क्रोली की एक गेंद को मिशेल ने डिफेंड किया, लेकिन बिल्कुल उनके नजदीक फील्डिंग कर रहे पोप ने शानदार कैच पकड़ा।

ओली पोप ने झुकते हुए एक ही हाथ से गेंद को लपक लिया। जिससे डेरेल मिशेल को समझ में भी नहीं आया है कि उनका कैच पकड़ा गया है। क्योंकि मिशेल ने गेंद को शानदार तरीके से डिफेंड किया था, लेकिन गेंद को जमीन पर गिरने से पहले ही पोप ने कैच पकड़ लिया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पहली पारी में 138 रन पर न्यूजीलैंड के 7 विकेट गिर चुके हैं, जबकि कीवी टीम अभी भी इंग्लिश टीम से 297 रन पीछे हैं।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जेक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

टिम साउथी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, नील वैगनर

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now