Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी अफ्रीका, ऐसे देख सकेंगे लाइव

Womens T20 World Cup 2023 RSA W Vs AUS W

Women’s T20 WC 2023 RSA W vs AUS W: साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और रविवार को ऑस्ट्रेलिया और मेजबाद साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम को 6:30 बजे शुरू होगा और इसे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।

टूर्नामेंट में अजेय है ऑस्ट्रेलिया की टीम

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मेग लेनिंग की टीम को अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। उसने पहले न्यूजीलैंड फिर साउथ अफ्रीका, उसके बाद श्रीलंका फिर बांग्लादेश और आखिरकार सेमीफाइनल में भारत को शिकस्त दी है।

इतिहास रचने उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका की टीम का इस टूर्नामेंट में सफर कठिनाईयो से भरा रहा लेकिन इन सभी को पीछे छोड़कर वे आगे बढ़ती रही। अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में मात्र 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की और नॉकआउट मैच में इंग्लैंड की धाकड़ टीम को हराकर इतिहास रचने के एक कदम पास पहुंच गई।

AUS-W vs RSA -W Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्टस पर देख सकते हैं।

AUS-W vs RSA -W Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को आप मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now