Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया के लिए खुशखबरी, पहले फिट हुआ यह दिग्गज

Australia All Rounder Cameron Green Ready To Go For Third Test

IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में खेल जाएगा। तीसरे टेस्ट से पहले अब तक ऑस्ट्रेलिया को कई झटके लग चुके हैं। कप्तान पैट कमिंस भी तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जबकि कई खिलाड़ी अब तक वापस नहीं लौटे हैं। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। क्योंकि टीम का दिग्गज ऑलराउंडर तीसरे टेस्ट से पहले फिट हो गया है।

कैमरून ग्रीन हुए फिट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए खुद को 100% फिटि घोषित किया है। बता दें कि ग्रीन की पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए एक उंगली टूट गई थी। जिसके बाद से ही वह रिकवरी में जुटे हुए थे। दूसरे टेस्ट से पहले भी उनके फिट होने की खबर सामने आई थी। लेकिन तब वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे। लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले उन्होंने खुद को फिट बताया है।

कैमरून ग्रीन ने बताया कि ‘मैं दूसरे टेस्ट के लिए भई तैयार था, लेकिन मुझे फिट होने में एक हफ्ता ज्यादा लग गया, लेकिन अब मैं तीसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हूं। उन्होंने कहा अब मैं नेट्स में भी अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं और अपने सभी शॉट्स खेल रहा हूं। इसलिए अब नेशनल टीम के लिए पूरी तरह से फिट हूं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत

लगातार खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन का फिट होना बड़ी राहत है। क्योंकि डेविड वार्नर, एश्टन एगर और जोश हेजलवुड पहले वापस विदेश जा चुके हैं। जबकि कप्तान पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों की वजह से तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे, उनकी जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभालेंगे। इन सब के बीच कैमरून ग्रीन का फिट होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी राहत है।

कैमरून ग्रीन ने टेस्ट डेब्यू के बाद से अब तक 35.04 की औसत से 806 टेस्ट रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक हैं, इसके अलावा उन्होंने 29.78 की औसत से 23 विकेट भी लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट भी शामिल हैं। बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-0 से आगे है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now