Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

New Project197

Womens T20 WC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला टी20 विश्वकप का फाइनल साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यानी मेजबान टीम पहले गेंदबाजी करेगी। साउथ अफ्रीका की महिला टी पहली बार किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम 5 दफा इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

टॉस जीतकर कंगारू टीम की कप्तान मैग लैनिंग ने कहा कि ‘यह अच्छा विकेट है, पूरे दिन ऐसा ही रहेगा। उसी टीम के साथ जा रहे हैं।। टीम को एक और फाइनल में ले जाना बेहद रोमांचक है। आज क्या होता है यह महत्वपूर्ण है। चुनौती के लिए तैयार रहने की जरूरत है, और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम हैं।’

ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया एकतरफा मजबूत नजर आती है। दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं और सभी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीते हैं। ये सभी मैच वर्ल्ड कप में खेले गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट, तज़मिन ब्रिट्स, मरिज़ैन कैप, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, सुने लुस (सी), एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (डब्ल्यू), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (सी), एशलीग गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now