Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा एक और झटका, बिना मैच खेले ही स्वदेश लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी

IND Vs AUS 2nd Test Ashton Agar

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार झटके लगते जा रहे हैं और उनकी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। इसी कड़ी में टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और जोश हेजलवुड के बाद अब स्पिनर एश्टन एगर भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के लिए वापस लौट गए हैं। बता दें कि एगर ने इस सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है और बिना मैच खेले ही वे लौट रहे हैं।

इस वजह से बाहर हुए एश्टन एगर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑस्ट्रेलिया ने जब अपनी टीम का ऐलान किया था तो उसमें चार स्पिनर को शामिल किया था। नाथन लियोन, मिचेल स्वेपसन, टॉड मर्फी और एश्टन एगर चार मैचों की टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा थे। हालांकि एश्टन एगर और मिचेल स्वेपसन को मौका नहीं मिला, जबकि टॉड मर्फी और मैथ्यू कुह्नमैन ने अपने-अपने डेब्यू मैच खेले। इन चारों में स्वेपसन अपने बच्चे के जन्म के चलते पहले ही ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं वहीं एश्टन एगर जिन्हें दो मैच में मौका ही नहीं मिला वे भी लौटने वाले हैं। एगर पूरी तरह से फिट हैं और 2 मार्च को डब्ल्यूए के अगले शेफील्ड शील्ड गेम और 50 ओवर के मार्श कप फाइनल में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे जो डब्ल्यूए 8 मार्च को आयोजित करेगा।

इंदौर टेस्ट से 8 दिन पहले मंगलवार तक ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम स्वदेश लौट चुकी है। डेविड वार्नर, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के साथ मैट रेनशॉ और लांस मॉरिस भी अब ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। वहीं कप्तान पैट कमिंस मैच से पहले लौट पाएंगे कि नहीं इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

भारत के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर

 

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now