Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परिवार से संपत्ति विवाद के बीच मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भाई के नाम की पावर ऑफ अटॉर्नी

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बुधवार को मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई के नाम पर की। बताया गया है कि नवाजुद्दीन इस दौरान करीब 20 मिनट तक तहसील के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में मौजूद रहे। इसके बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

भाई ने किया हंगामा तो पुलिस ने हिरासत में लिया

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपने परिवार वालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नवाजुद्दीन के यहां आने से पहले उनके एक भाई हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

परिवार में चल रहा है संपत्ति का विवाद

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी और मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी के साथ संपत्ति विवाद है। माना जा रहा है कि इसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए नवाजुद्दीन ने यह कदम उठाया है। इस दौरान नवाज के वकील प्रशांत शर्मा ने पहले से दस्तानेज तैयार करके रखे थे।

साइन के बाद दिल्ली के लिए हुए रवाना

बुढ़ाना तहसील पहुंचते ही नवाजद्दीन ने इन दस्तावेजों पर अपने साइन किए और कार में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सामने आया है कि नवाजुद्दीन ने अपने एक भाई के नाम पैतृक संपत्ति में अपने हिस्से की पावर ऑफ अटॉर्नी दी है। वहीं तीनों भाइयों के नाम से संपत्ति के लिए वसीयत भी की गई।

नवाजुद्दीन के वकील ने बताई ये बात

अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि नवाजुद्दीन ने अपने भाई अधिवक्ता अलमासुद्दीन के नाम पर अपनी सारी पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। दूसरे दस्तावेज में उन्होंने अपनी संपत्ति वसीयत की है। वसीयत के मुताबिक जब तक वह जिंदा रहेगा, संपत्ति में उनके हिस्से का अधिकार रहेगा।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now