Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्लेऑफ मैच में छक्का ठोकना चाह रहे थे मोहम्मद रिजवान, राशिद खान ने कर दिया मूड खराब, देखें वीडियो

Updated By Tek Raj
Published on: 15 मार्च 2023
PSL 2023 MS Vs LQ Mohammad Rizwan Rashid Khan1

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के तहत बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच प्लेऑफ के मैच में सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान बुरी तरह भड़क गए। दरअसल, रिजवान को राशिद खान की शानदार स्पिन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा, जिसके बाद उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया।

बल्ला ऊपर की ओर फेंका

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। राशिद ने रिजवान को बॉल डाली तो बल्लेबाज ने इस पर घुटना टेक छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल स्टंप्स में घुस गई। राशिद की खतरनाक स्पिन पर खुद को बोल्ड होता देख कप्तान का मूड खराब हो गया। उन्होंने गुस्से में बल्ला ऊपर की ओर फेंक दिया।

इस अहम मुकाबले में रिजवान 29 गेंदों में सिर्फ 3 चौके ही ठोक सके। उनके छक्के ठोकने की चाहत पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 33 रन बनाए। वहीं कीरोन पोलार्ड ने छक्के ठोक दमदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में एक चौका-6 छक्के ठोक कुल 57 रन जड़े। कीरोन की आतिशी पारी की बदौलत सुल्तांस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टिम डेविड ने 15 गेंदों में 22 और उस्मान खान ने 28 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया।

रऊफ ने चटकाए 3 विकेट

प्लेऑफ मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के गेंदबाज हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 और जमान खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट निकाला। कप्तान शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन लुटाए।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now