Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म कौन सी होगी?

Allu Arjun Next Film

Allu Arjun’s next film: ‘पुष्पा’ के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अगली फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कौन सी फिल्म होगी? कब रिलीज होगी? अभिनेत्री कौन होगी? इन सब सवालों से पर्दा उठ गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है, लेकिन फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं और यह ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है।

भारतीय सिनेमा के तीन पॉवरहाउस, प्रोड्यूसर भूषण कुमार, डायरेक्टपर संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के एक साथ आने से फिल्म से भारी-भरकम कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। इस एसोसिएशन के तहत फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा।

प्रोड्यूसर भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, को-प्रोड्यूसर शिव चानना के साथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही इस कोलाबोरेशन को औपचारिक रूप देने के लिए मुलाकात की थी।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की इस फिल्म का फिल्मांकन संदीप वांगा की ‘स्पिरिट’ की समाप्ति के ठीक बाद शुरू होगा, जिसे टी-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा भी प्रोड्यूस किया गया है।

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म कब आएगी? फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी? फिल्म की शूटिंग कहां होगी? बजट क्या होगा? अभिनेत्री बॉलीवुड से होगी या साउथ से? इस अभी सस्पेंस बना हुआ है। हां, जल्द ही इस पर से भी पर्दा उठ जायेगा।

क्यों नहीं की अल्लू अर्जुन ने ‘जवान’

अल्लू अर्जुन टॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर हैं और चुनिंदा फिल्में ही करते हैं। बताया जाता है कि शाहरुख खान की हालिया सुपरहिट फिल्म जवान में अल्लू अर्जुन के भी स्क्रीन शेयर करने की खबरें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, जो रोल अल्लू अर्जुन को ऑफर हुआ था, वह उन्हें पसंद भी आया था। ऐसे में एक ही सवाल बनता है कि क्या अल्लू अर्जुन को कैमियो रोल करना पसंद नहीं है? खैर, बात चाहे कुछ भी हो, लेकिन तो तय है कि पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन को लेकर हिंदी दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now