Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

रनआउट पर फूट पड़ा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, जमीन में फेंक दिया बल्ला, देखें वीडियो

IND W Vs AUS W Harmanpreet Kaur Anger2

नई दिल्ली: वुमंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और पांच रन से मुकाबला हार गई।

हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल

हालांकि टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। हरमन न सिर्फ बुखार से तपकर मैदान में पहुंचीं, बल्कि उन्होंने उस वक्त टीम इंडिया की जिम्मेदारी उठाई जब 3 विकेट महज 28 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हरमन ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। हरमनप्रीत ने 34 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक कुल 52 रन जड़े। हालांकि इस अहम मुकाबले में उनकी किस्मत थोड़ी खराब रही। वे जिस तरह से रनआउट हुईं, उस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।

फूट पड़ा गुस्सा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दरअसल, हरमन 15वें ओवर में दो रन चुराना चाहती थीं, लेकिन दूसरा रन पूरा कर पाने से पहले ही उनका बल्ला जमीन में धंसता चला गया और क्रीज तक पहुंचने से पहले ही विकेटकीपर एलिसा हीली ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस तरह आउट होकर हरमन का गुस्सा फूट पड़ा। वे जब पवेलियन लौटने लगीं तो बौखला गईं। उन्होंने एग्रेशन दिखाते हुए बल्ला फेंक दिया। इसके बाद भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। वे सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त भी इसी तरह का रिएक्शन देती नजर आईं।

जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी

इस मैच में हरमन के साथ जेमिमा ने दिल जीतने वाली पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों में 6 चौके ठोक 43 रन जड़े। ऋचा घोष ने 14, दीप्ति शर्मा ने 20 और स्नेह राणा ने 11 रन बनाए। इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का सपना टूट गया, वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। ऑस्ट्रेलिया अब तक पांच बार विश्व कप जीत चुकी है।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now