Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Rashid Khan ने खड़े-खड़े ठोका सचिन स्टाइल छक्का, बाल-बाल बच गया फील्डर, देखें वीडियो

PSL 2023 Rashid Khan Six3

नई दिल्ली: राशिद खान…तूफान का वो नाम जो अपनी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के दम पर मैच पलटने का माद्दा रखता है। ये हरफनमौला खिलाड़ी इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में धमाल मचाता नजर आ रहा है। गुरुवार को लाहौर कलदंर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से तूफान मचाया। नौवें नंबर पर उतरे राशिद ने एक चौका-एक छक्का ठोक महफिल लूट ली।

खड़े-खड़े ठोक डाला खतरनाक छक्का

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने सचिन तेंदुलकर स्टाइल में क्रीज पर खड़े-खड़े ऐसा कड़क छक्का ठोका कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। 9 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे राशिद तूफान मचाने की फिराक में थे। उन्हें जैसे ही उमैद आसिफ की तीसरी गेंद मिली, उन्होंने बैट को बॉल की लैंथ तक घुमाया और डीप बैकवर्ड की ओर छक्का ठोक डाला। उनके इस छक्के ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी।

बाल-बाल बच गए विल स्मीद

ये छक्का इतना खतरनाक था कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के फील्डर विल स्मीद ने बाउंड्री पर इस बॉल को रोकने की कोशिश की ये हाथ से टकराकर अंदर गिर गए। वे छक्का रोकने के चक्कर में बाउंड्री के अंदर ही गिर गए। इस दौरान कैमरा उनके आसपास ही था। यदि वे कैमरा पर गिरते तो उन्हें चोट लग जाती। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसके तुरंत बाद राशिद ने एक बार फिर कहर बरपाया और करारा चौका कूट डाला। हालांकि तूफानी बल्लेबाजी कर रहे राशिद 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें ओडियन स्मिथ ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updatesports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now